{"_id":"5ca4f4edbdec22140e108434","slug":"employee-engagements-in-electoral-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी से लेकर कर्मचारी चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी से लेकर कर्मचारी चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त
Wed, 03 Apr 2019 11:31 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
चुनावी कार्यों को निपटाते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन कार्यों को निपटाने और जरूरी जानकारियां जिला निर्वाचन कार्यालय और आयोग को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कलक्ट्रेट में खुले अस्थायी निर्वाचन कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारी लगातार चुनाव संबंधी कामों में व्यस्त हैं। देर रात तक कर्मचारियों के काम में व्यस्त होने से कलक्ट्रेट परिसर में रात को भी खासी चहल-पहल दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के अलावा एडीएम, सीडीओ, आपदा प्रबंधन अधिकारी लगातार निर्वाचन संबंधी कार्यों में लगे हुए हैं। वहीं चुनाव कार्यालय में भी कर्मचारी आंकड़ों को एकत्र करने, नोट बनाने, सूचनाएं भेजने के काम में व्यस्त हैं। कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां और व्यस्तता भी काफी बढ़ गई है। अधिकारी वर्ग वीसी, प्रशिक्षण, मतदान समेत चुनाव की सभी तैयारियों में जुटे हैं। आपदा कंट्रोल रूम विभाग 24 घंटे की ड्यूटी दे रहा है। यहां निर्वाचन से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर भी लगाया गया है। जिसमें दो कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन