{"_id":"5ba27f1d867a55013c43b286","slug":"emotional-tribute-to-shaheed-mohan-chandra-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मोहन चंद्र शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मोहन चंद्र शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बटला हाउस कांड में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए मोहन चंद्र शर्मा (मासीवाल) को उनकी दसवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। इस मौके पर उनके पैतृक गांव तिमिलखाल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तमाम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
विज्ञापन
मोहन चंद्र शर्मा जन कल्याण और विकास समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे समय में 35 आतंकवादियों को मार गिराने वाले इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा जैसे देश के वीर सपूत की कमी खलना स्वाभाविक है। सभा में लालकिला कांड, संसद पर हमला और दिल्ली में हुए सीरियल बम धमाकों में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने में शर्मा की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रजा अब्बास ने शहीद मोहन शर्मा के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद शर्मा की शहादत हमेशा याद रहेगी। अध्यक्षता शहीद शर्मा के ताऊ शिवदत्त मासीवाल ने और संचालन चंद्रप्रकाश फुलोरिया और जगदीश मासीवाल ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, खीमानंद मासीवाल, जिपंस गजेंद्र नेगी, गोविंद पिलख्वाल, गणेश नायक, गोपाल मासीवाल, महेश लाल वर्मा, रामस्वरूप मासीवाल, प्रधान गीता आर्या, गोपाल सिंह, प्रेमा देवतला, शंकर बिष्ट, कांता रावत, अमर सिंह रावत, एलडी मठपाल, बीएम गुरुरानी, मुकेश पांडे, हिम्मत गिरी गोस्वामी सहित शर्मा के परिजन आदि तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि दी ।
विज्ञापन