{"_id":"59b572384f1c1be57f8b5a92","slug":"electricity-procurement-corporation-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र राजकीय निर्माण निगम को बिजली चोरी करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र राजकीय निर्माण निगम को बिजली चोरी करते पकड़ा
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड ने लोअर मालरोड में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण कर रही एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को केबल काटकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। यहां करीब एक साल से बिजली चोरी की जा रही थी। विद्युत विभाग के एसडीओ ने उप्र राजकीय निर्माण निगम के सुपरवाइजर के खिलाफ कोतवाली में धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
लोअर मालरोड में पिछले करीब एक साल से अधिक समय से अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण चल रहा है। यहीं पर उत्तराखंड परिवहन निगम की वर्कशाप भी है। विद्युत विभाग के एसडीओ (शहर) संतोष अग्रवाल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि परिवहन निगम की वर्कशाप के लिए केबल डाली गई है। इस केबल को काटकर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम बिजली का उपभोग कर रहा है। इनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उप्र राजकीय निर्माण निगम के सुपरवाइजर लोकेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीओ ने बताया कि निर्माण निगम ने अब तक बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन