फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity failure in Bhikiyasain for two days

Almora News: भिकियासैंण में फुंका ट्रांसफार्मर, दो दिन से बिजली गुल

Wed, 09 Aug 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 09 Aug 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure in Bhikiyasain for two days

विज्ञापन
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। विकासखंड के रिखाड़ गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बीते दो दिनों से बिजली गुल है। आपूर्ति ठप होने से 400 की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ रहा है। इधर दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है और यूपीसीएल अब तक मौके पर नहीं पहुंच सका है।

भिकियासैंण के रिखाड़ गांव में लगा 33 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते सोमवार को फुंक गया था, जिसे अब तक न तो बदला जा सका है और ना ही ठीक किया जा सका। इसकी सूचना के बाद भी यूपीसीएल 48 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच सका है। यूपीसीएल की इस अनदेखी से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। घनश्याम रिखाड़ी, भैरवदत्त, धर्मानंद, नीरज, राकेश आदि ने कहा कि बीते दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बावजूद इसके इसे ठीक करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
भिकियासैंण। इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा चल रही है। कई असफल विद्यार्थियों को पूरी तैयारी के साथ इसमें सफलता की उम्मीद है लेकिन क्षेत्र में दो दिनों से बिजली गुल रहने से विद्यार्थियों की दिक्कत बढ़ गई है। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वे मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा की तैयारी करने के लिए मजबूर हैं। वहीं बिजली न होने की वजह से मोबाइल फोन भी शोपीस बने हैं। लोग किसी से मोबाइल फोने पर संकर्प तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
मामले की शिकायत मिली है। जल्द टीम भेजकर ट्रांसफार्मर की जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-अरुण कुमार, एसडीओ, यूपीसीएल, भिकियासैंण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed