फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity consumption decreased by 20 percent as the heat increased

Almora News: गर्मी बढ़ते ही 20 फीसदी घट गई बिजली की खपत

Wed, 12 Apr 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption decreased by 20 percent as the heat increased
अल्मोड़ा के मल्ला ओड़खोला मे तिरछा पड़ा पोल।। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में गर्मी बढ़ते ही बिजली की खपत 20 फीसदी तक घट गई है, जिससे ऊर्जा निगम ने राहत महसूस की है। खपत कम होने से गर्मी में लोगों को भी राहत मिलेगी और उन्हें बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। यूपीसीएल के आंकड़ों के मुताबिक बीते वर्ष दिसंबर में यहां बिजली की खपत 7.21 मिलियन यूनिट थी जो अब घटकर 5.12 यूनिट पहुंच गई है। यूपीसीएल से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते दिसंबर में जिले में बिजली की खपत 7.21 मिलियन यूनिट थी। गर्मी के साथ ही इसकी खपत कम हो गई है। इस वर्ष जनवरी में बिजली की खपत 7.72, फरवरी में 5.71 और मार्च में 5.39 मिलियन यूनिट दर्ज की गई। अप्रैल में खपत घटकर 5.12 मिलियन यूनिट पहुंच गई है। यूपीसीएल के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाड़ों में ब्लोअर, हीटर के प्रयोग से खपत बढ़ती है। गर्मी में इनका प्रयोग बंद हो जाता है।
विज्ञापन

------------------
सात पुराने ट्रासंफार्मर बदले गए
अल्मोड़ा। खपत कम होते ही यूपीसीएल ने पुराने ट्रासंफार्मर बदलने का काम शुरू किया है। जिले में अब तक धारानौला, चौघानपाटा, आरके धाम, लोनिवि कार्यालय के समीप सात ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। यूपीसीएल के मुताबिक जल्द पुराने तीन ट्रांसफार्मर को बदलकर उनके स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

झुके पोल बन सकते हैं दुर्घटना का कारण
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय की सड़कों के किनारे झुके पोल दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। माल रोड, जीआईसी मार्ग, एसएसजे कैंपस मार्ग, जोशीखोला सहित कई स्थानों पर बिजली के पोल जर्जर होकर झुक गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ये कभी भी गिरकर किसी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं। बावजूद इसके इन खंभों को बदलने का काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कोट-गर्मी में बिजली की खपत कम हो गई है। ऐसे में लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। जर्जर खंभों को बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed