{"_id":"67e73456357e591696c427676a725633","slug":"electric-pole-planted-in-pits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों पहले खोदे गड्ढों में लगाए बिजली के पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों पहले खोदे गड्ढों में लगाए बिजली के पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में चार फरवरी के अंक में नगर में बिजली पोलों की स्थिति पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद ऊर्जा निगम हरकत में आया है। मालरोड में बद्रेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग के समीप महीने से खोदे गए गड्ढों में बुधवार शाम ऊर्जा निगम ने दो पोल खड़े कर दिए हैं। उम्मीद है कि नगर के अन्य स्थानों पर भी जीर्ण शीर्ण पोल ऊर्जा निगम शीघ्र बदलेगा।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम द्वारा मालरोड में बद्रेश्वर मार्ग पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए दो बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए थे। इससे खतरा बना हुआ था। लंबे समय बाद भी विभाग इस स्थान पर पोल खड़े नहीं कर पाया था। अमर उजाला में चार फरवरी के अंक में इस बारे में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद निगम हरकत में आया। बुधवार शाम को 12 मजदूरों ने मालरोड के किनारे खोदे गए गड्ढों में दो पोल खड़े कर दिए।
विज्ञापन