फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elections of the Provincial Industry Trade Board, District Ranikhet, have been pending for nine months.

Almora News: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, जिला रानीखेत के चुनाव नौ माह से लंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Elections of the Provincial Industry Trade Board, District Ranikhet, have been pending for nine months.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला रानीखेत के चुनाव पिछले नौ माह से अब तक न होने पर व्यापारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। व्यापारी प्रतिनिधियों ने साफ कहा है कि यदि चुनाव शीघ्र घोषित नहीं किए गए तो वे सोमवार से आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

व्यापारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि नौ माह पहले चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के चलते चुनाव स्थगित हुए थे, लेकिन उसके बाद से आज तक चुनाव कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस अवधि में जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश स्तर पर कई मुद्दों पर बैठकें और वार्ताएं भी हो चुकी हैं, फिर भी चुनाव को लेकर स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव न होने से व्यापार मंडल की कई महत्वपूर्ण गतिविधियां प्रभावित हैं। अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं रखने और समाधान के लिए कोई प्रभावी प्रतिनिधि मंडल मौजूद नहीं है। व्यापारियों ने संगठन के उच्च पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि तुरंत चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाए, अन्यथा वे सोमवार से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

=
पूर्व में कुछ व्यापारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर शिकायत की गई थी, जिसके चलते चुनाव स्थगित करने पड़े। इसके बाद प्रदेश संगठन द्वारा जो भी दस्तावेज मांगे गए, वे सभी उपलब्ध करा दिए गए हैं। चुनाव कराने का अंतिम निर्णय अब प्रदेश स्तर पर लिया जाएगा। : मोहन नेगी, जिलाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed