फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Election of the Board of Trade today

नगर व्यापार मंडल का चुनाव आज, बाजार बंद रहेगा 

Sun, 13 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 13 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए कल 13 मार्च को मतदान होगा। इस बार 663 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव समिति ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर दी हैं। मतदान सुबह 10 बजे से यहां शिव मंदिर सभागार में शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए रविवार को बाजार बंद रहेगा। इधर चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने मतदान कक्ष का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार छह साल बाद नगर में व्यापार मंडल के चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। नगर में कुल 663 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जबकि अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। रविवार की सुबह 10 बजे से शिव मंदिर सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


देर शाम परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान और तेज कर दिया। प्रत्याशी प्रत्येक दुकान में जाकर अपने पक्ष में वोट मांगते देखे गए। चुनाव समिति के डा. गिरीश वैला ने बताया कि मतदान के दिन रविवार को नगर का बाजार  बंद रहेगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए उन्होंने सभी से सहयोग मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed