फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elderly people being pushed into taxi after bus service is closed

Almora News: रोडवेज बस सेवा बंद होने से टैक्सी में धक्के खा रहे बुजुर्ग

Thu, 14 Sep 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly people being pushed into taxi after bus service is closed

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में परिवहन निगम की बदहाल व्यवस्था आम लोगों के साथ ही बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। जिले में 10 रूट पर लंबे समय से रोडवेज बस सेवा बंद है। ऐसे में यात्रियों के लिए टैक्सी को केमू की बस में सफर करना मजबूरी बन गया है और बुजुर्ग निशुल्क यात्रा सुविधा से वंचित हैं।

अल्मोड़ा डिपो के पास मौजूद 30 बस का एक साल पूर्व तक 14 मार्गों पर संचालन होता था। लेकिन चालक और परिचालकों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम ने अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-देहरादून, मासी-दिल्ली सेवाओं का संचालन रोक दिया। ऐसे में यात्री टैक्सी और केमू बस में अधिक किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। सबसे बड़ी दिक्कत बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सरकार ने बुजुर्गों के लिए रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा शुरू की है। लेकिन निगम ने बस का संचालन रोककर उनकी दिक्कत को बढ़ाने का काम किया है। बस का संचालन न होने से बुजुर्गों को टैक्सी और केमू बस में किराया चुकाना पड़ रहा है। दिल्ली और देहरादून के सफर के लिए उन्हें पहले टैक्सी में हल्द्वानी तक 400 रुपये किराया देना पड़ रहा है। तब जाकर रोडवेज बस सेवा नसीब हो रही है। अन्य रूट पर भी यही हालात हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत से जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए केमू और टैक्सी का सहारा
अल्मोड़ा। रानीखेत डिपो से एक साल पूर्व तक विभिन्न रूट पर 70 बस संचालित होती थीं। मगर चालक और परिचालकों की कमी के चलते निगम महज 26 बस का संचालन कर रहा है। यहां से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, गैरसैंण, बागेश्वर, नैनीताल सहित अन्य रूट पर बस का संचालन बंद है। बस खड़ी हैं और यात्रियों के साथ बुजुर्ग भी अधिक किराया देने के लिए मजबूर हैं।

निगम को हो रहा है हर माह 30 लाख का नुकसान
अल्मोड़ा। रोडवेज के पास बस पर्याप्त हैं, लेकिन इनके संचालन के लिए चालक और परिचालक नहीं हैं। अल्मोड़ा डिपो में निगम के पास सभी बस के संचालन के लिए 24 चालक और 16 परिचालकों की कमी है। बस का संचालन न होने से निगम को हर माह 30 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

बोले बुजुर्ग
रोडवेज बस का संचालन न होने से हमारे लिए निशुल्क यात्रा के कोई मायने नहीं हैं। हमें टैक्सी और केमू बस में किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। - नंदन सिंह, रानीखेत


लंबे समय से रोडवेज बस का संचालन बंद है। जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए बस नहीं हैं। बस संचालन की मांग सभी बुजुर्ग कर रहे हैं, लेकिन इसके प्रयास नहीं हो रहे। - अगस्त लाल साह, रानीखेत।

कोट
निगम के पास चालक और परिचालकों की कमी है। इनकी व्यवस्था होते ही सभी रूट पर बस का संचालन किया जाएगा।
- आरके आर्या, सहायक महाप्रंधक, अल्मोड़ा डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed