{"_id":"68d18b01fe9b55bd110b7fe5","slug":"elderly-man-arrested-for-three-years-on-murder-charge-almora-news-c-232-1-ha11012-134072-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हत्या के प्रयास में तीन साल से फरार बुजुर्ग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हत्या के प्रयास में तीन साल से फरार बुजुर्ग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हत्या के प्रयास में पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति को दन्या पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हुआ जिस पर कोर्ट ने उसे मफरूर (भगोड़ा) घोषित किया था। वह वृद्धावस्था पेंशन निकालने के लिए दन्या पहुंचा था।
जागेश्वर चौकी प्रभारी एसआई कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने सहित कई अन्य धाराओं में फरार चल रहे प्रताप सिंह (75) निवासी ग्राम पंचायत चमवाखासा थाना दन्या को गिरफ्तार किया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले तीन साल से दिल्ली में रह रहा था।
पुलिस को सूचना मिली कि वह दिल्ली से पेंशन निकालने के लिए उत्तराखंड के एक बैंक में पहुंचा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसने बताया कि वह गिरफ्तारी के डर से लगातार पहचान छुपा रहा था और स्थान बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन
वर्तमान में वह दिल्ली में रह रहा था। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इसी क्रम में दन्या थाने की जागेश्वर चौकी पुलिस ने कार्रवाई की। संवाद