फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Priests announce boycott of priest representative elections to be held on 7th Uttarakhand news

Almora News: पुजारियों ने सात को होने वाले पुजारी प्रतिनिधि चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान

Fri, 02 Dec 2022 04:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2022 04:43 PM IST
सार

पुजारियों ने पूर्व में भी भनोली के उप जिलाधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से नए पुजारियों का नाम दर्ज करने बाद ही चुनाव कराने का अनुरोध किया गया था। इस पर एसडीएम ने चुनाव से पूर्व सभी आवेदकों का नाम दर्ज करने का आश्वासन दिया था। 

विज्ञापन
Almora Priests announce boycott of priest representative elections to be held on 7th Uttarakhand news

विस्तार

जागेश्वर धाम में सात दिसंबर को होने वाले पुजारी प्रतिनिधि के चुनाव का पुजारियों ने पूर्ण बहिष्कार का एलान किया है। पुजारियों ने आरोप लगाया है कि पुजारियों की सूचीबद्ध सूची में कई नए पुजारियों के नाम दर्ज नहीं हो पाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर पुजारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नाम दर्ज न होने पर जागेश्वर धाम के कपाट अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की धमकी भी दी है। पुजारियों ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन और मंदिर समिति सुनियोजित तरीके से मंदिर के पुजारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। पुजारियों ने पूर्व में भी भनोली के उप जिलाधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से नए पुजारियों का नाम दर्ज करने बाद ही चुनाव कराने का अनुरोध किया गया था। इस पर एसडीएम ने चुनाव से पूर्व सभी आवेदकों का नाम दर्ज करने का आश्वासन दिया था। पुजारी कुछ दिन पूर्व भी एसडीएम से मिले थे। उन्होंने चार पांच दिन में नाम दर्ज हो जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: दुल्हन ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, पिता ने कहा- ‘म्हारी छोरी क्या छोरों से कम हैं' ...तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हकों के हनन का आरोप
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पुजारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझ कर गुमराह किया जा रहा है। पुजारियों के हकों का हनन किया जा रहा है जिसमें जिला प्रशासन की मिलीभगत है। यह भी कहा कि यदि उनकी नहीं सुनी गई तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में कैलाश चंद्र भट्ट, सागर भट्ट, पूरन भट्ट, आनंद बल्लभ भट्ट, हरीश भट्ट, कोलेश भट्ट, दिनेश भट्ट, हिमांशु भट्ट, संजय भट्ट, गोपाल भट्ट, आशीष भट्ट, बसंत बल्लभ भट्ट, देवी दत्त भट्ट, नवीन चंद्र, दिनेश चंद्र, महेश भट्ट समेत कई पुजारियों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed