फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eight years down the lift, the patient suffering

 आठ साल से लिफ्ट खराब, मरीज बेहाल

Thu, 17 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 17 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

 जिला अस्पताल की लिफ्ट करीब आठ साल से अधिक समय से खराब है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक इस लिफ्ट के स्थान पर नई लिफ्ट स्थापित नहीं कर सका है। लिफ्ट खराब रहने से मरीजों को सड़क से अस्पताल तक तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित ओपीडी और वार्डों तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल का पूर्व में पुराना भवन था। पुराने अस्पताल भवन के स्थान पर नया बनाने के लिए 12 जनवरी 2004 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने शिलान्यास किया। करीब चार साल बाद भवन बनकर तैयार हुआ। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने 16 मार्च 2008 को अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। तब इसमें मालरोड से अस्पताल के ओपीडी और वार्डों तक मरीजों को पहुंचाने के लिए लिफ्ट भी लगाई गई थी, लेकिन यह लिफ्ट कुछ ही समय बाद खराब हो गई। करीब आठ साल बीत गए। मरीजों को लिफ्ट सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


लिफ्ट के अल्प अवधि में खराब होने पर तत्कालीन प्रमुख चित्किसा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने संबंधित ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ 31अक्तूबर 2012 को थाने में भी तहरीर दी, लेकिन लिफ्ट ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष के शुरुआत में शासन ने नई लिफ्ट लगाने के लिए 31.66 लाख और जिला अस्पताल प्रबंधन समिति के कोष से 3.04 लाख रुपए मंजूर किए गए, लेकिन अब तक नहीं लिफ्ट नहीं लग सकी है। सड़क से जिला अस्पताल लगा है। अस्पताल भवन के ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए संकरी सीढ़ियां बनी हुई हैं। अस्पताल की तीन और चार मंजिल पर ओपीडी और वार्डों में गंभीर रोगियों को लाने-ले जाने के लिए तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed