फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eight new revenue inspector areas were created in Almora

अल्मोड़ा में आठ नए राजस्व निरीक्षक क्षेत्र बने, कानूनगो के आठ पद सृजित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Eight new revenue inspector areas were created in Almora
अल्मोड़ा। लंबे समय बाद जिले में आठ अतिरिक्त कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) क्षेत्र बनाए गए हैं। इसके लिए आठ कानूनगो के पदों को सृजित कर दिया गया है। कानूनगो के सृजित पदों में शीघ्र नियुक्ति होगी। जिसके बाद प्रशासनिक समेत तमाम कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के 11 तहसीलों और तीन उप तहसीलों में 17 कानूनगो क्षेत्र हैं। कई बड़े क्षेत्रों में एक ही कानूनगो का पद सृजित होने से प्रशासनिक समेत तमाम कार्य धीमी गति से हो पाते हैं। कई साल पूर्व राजस्व उपनिरीक्षकों ने ही कार्य प्रभावित होने के कारण कुछ नए कानूनगो क्षेत्र बनाए जाने की मांग की थी। इधर अब जिले में आठ नए कानूनगो क्षेत्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में आठ राजस्व निरीक्षक के पद सृजित किए गए हैं। नवंबर में शासन स्तर से आठ कानूनगो क्षेत्र बनाए जाने का आदेश जारी हुआ है। नए आठ क्षेत्रों के साथ जिले में अब कुल 25 कानूनगो क्षेत्र होंगे। बता दें कि कुछ क्षेत्रों में एक कानूनगो के अंतर्गत अब तक 15 से 20 राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बिसराखेत, देघाट और स्याल्दे एक ही क्षेत्र थे। जिसके चलते क्षेत्र के 20 उप राजस्व उप निरीक्षक एक ही कानूनगो के हवाले थे। अब ये तीनों कानूनगो क्षेत्रों को अलग-अलग कर दिया गया है। जिसके साथ ही बिसराखेत और देघाट कानूनगो क्षेत्र में सात-सात और स्याल्दे में छह राजस्व उप निरीक्षक होंगे। राजस्व निरीक्षक क्षेत्र बनने से प्रशासनिक समेत तमाम कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही राजस्व उपनिरीक्षकों (पटवारी) को पदोन्नति के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed