फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eight families became homeless

मकान की बुनियाद हिलने से आठ परिवार हुए बेघर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eight families became homeless
इस तरह से सड़क किनारे बिखरा पड़ा है सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चौखुटिया रोड में निवास करने वाले दो पर्यावरण मित्रों के परिवारों के आवासीय भवन की बुनियाद हिलने से आठ लोग बेघर हो गए हैं। तीन कमरों का मकान पूरी तरह से तिरछा होकर गिरने की स्थिति में आ गया। सूचना के बाद पुलिस और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने फिलहाल दोनों परिवारों को यहां चेरी रे भवन में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम साढ़े सात बजे चौखुटिया -बद्रीनाथ पर स्थित कच्चे मकान की बुनियाद अचानक हिलने लगी और बिजली का तार टूट गया। परिवार के लोगों ने बाहर भागकर बमुश्किल जान बचाई। दरारें आने के कारण मकान दायी ओर झुककर गिरने की स्थिति में आ गया था। इस मकान में सुमरती देवी पत्नी स्व. तिलक राम, उनका पुत्र संजय बाल्मीकि, संजय की पत्नी पूजा देवी, आठ माह की रंजना, दूसरा पुत्र शंकर वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, रोहित, पूनम और अंशु रह रहे थे। सभी ने रात सड़क पर गुजारी। शुक्रवार सुबह एसडीएम आरके पांडेय ने घटनास्थल का दौरा किया। नगर पंचायत अध्यक्ष व एसडीएम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर फिलहाल दोनों परिवारों को चेरी रे भवन केदार में शिफ्ट कर दिया है। सुबह परिवारों का साराम सामान सड़क किराने बिखरा था।
विज्ञापन

-फिलहाल उक्त परिवारों को जिला पंचायत के चेरी रेड भवन में तत्काल व्यवस्था पर रखा गया है। भूमि चयनित कर शीघ्र बेघर परिवारों के लिए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। -मुकुल शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष, द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे से आवासीय मकानों को हुआ खतरा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ऐराड़ी में देर शाम बारिश के चलते खनियां सड़क के मोड़ पर भारी संख्या में मलबा गिर गया। भूमि कटान से श्याम सिंह, देवकी देवी, हीरा सिंह, हरक सिंह, खगोती देवी आदि लोगों के घरों को जान माल का खतरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि, आवासीय क्षेत्र के अंदर तक रोड कटान कर ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रख दिया है। प्रधान गोविंद ऐरड़ा ने एसडीएम से मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच की मांग उठाई है।

इस तरह से तिरछा हो गया है पर्यावरण मित्रों का कच्चा मकान। संवाद न्यूज एजेंसी

इस तरह से तिरछा हो गया है पर्यावरण मित्रों का कच्चा मकान। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed