फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eight Crore Development Work

Almora News: आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Eight Crore Development Work
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने करीब 8 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण और पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों का शिलान्यास किया। जिला योजना वर्ष 2024-25 के तहत 8 लाख रुपये से बनी चौबटिया-नागपानी-देहोली-सिवाली रोड का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

10.60 लाख रुपये की लागत से ईड़ा-जौरासी मोटरमार्ग का सेतु तक विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद राज्य योजना के तहत सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत चौबटिया-कुनलाखेत-बमस्यूं मोटरमार्ग का 5 किमी पुनः निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस निर्माण कार्य की लागत करीब 309.16 लाख होने का अनुमान है। मंत्री ने सोमेश्वर में शेर-विद्यापीठ पंपिंग पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इधर, फल्दाकोट शेर विकास संघर्ष समिति के संयोजक देवेंद्र सिंह फर्त्याल ने चौबटिया बमस्यू मोटरमार्ग के सुधारीकरण कार्य के शिलान्यास के दौरान कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन दिया। इसमें जल जीवन मिशन अंतर्गत शेर विद्यापीठ पंपिंग योजना के राइजिंग मेन नावली से सिकोसा तक सड़े गले पाइपों को शीघ्र बदलने, टैंक तक पानी पहुंचाने आदि की मांग शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed