फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eid wil be celebrated today

ईद उल अज्हा आज, नमाज के बाद शुरू होगी कुर्बानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eid wil be celebrated today
बकरीद के लिए नियाजगंज में बकरों का जमावड़ा, खरीददारी को उमड़े लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। ईद उल अज्हा यानी बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। ईद की नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा, जो 14 अगस्त की शाम तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 25 हजार में बिके बकरे
अल्मोड़ा। बकरीद पर्व के लिए मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह बना हुआ है। रविवार को बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बकरे पहुंचे। नगर के नियाजगंज मोहल्ले में लोग बकरे खरीदने में जुटे रहे। किसी ने दस तो किसी ने 15 हजार में बकरा खरीदा। कई लोग महंगे बकरे भी खरीदते दिखाई दिए। बताया गया कि इस बार लोगों ने 25 हजार रुपये तक में बकरे खरीदे हैं। पिछले साल तक 15 से 20 हजार तक के बकरे बाजार में उपलब्ध थे।
विज्ञापन

शांतिपूर्वक मनाएं ईद-उल-अजहा का पर्व
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। थानाध्यक्ष डीआर आर्या ने ईद-उल-अजहा को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने शांतिपूर्वक ईद माने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के आग्रह किया। बाद में पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर, प्रशासनिक और आवासीय भवनों के आसपास सफाई की। उधर ताकुला चौकी परिसर में भी साफ सफाई अभियान चलाया गया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले पुलिस पेंशनरों के साथ हुई गोष्ठी में उनसे स्वास्थ्य और निजी समस्याओं के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed