{"_id":"6786af74b1de39b71d0b48da","slug":"educational-volunteer-recruited-almora-news-c-232-1-alm1002-122822-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिक्षक विहीन 30 स्कूलों में शिक्षा स्वयंसेवक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिक्षक विहीन 30 स्कूलों में शिक्षा स्वयंसेवक तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 1220 प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों का टोटा
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बगैर शिक्षकों के संचालित हो रहे 30 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा स्वयंसेवक शिक्षकों की कमी दूर करेंगे। नौनिहालों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
जिले में 1220 प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इनमें से 30 विद्यालय बगैर शिक्षकों के संचालित हो रहे थे। इसका सीधा असर छात्र- छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा था। इन विद्यालयों में शिक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती कर दी गई है।
250 विद्यालय हैं एक शिक्षक के सहारे
जिले में 250 से अधिक विद्यालय में महज शिक्षक की तैनात है। एक शिक्षक पर पांच कक्षाओं को पढ़ाने का भार है। ऐसे में शिक्षक के अवकाश में जाने पर कक्षाओं का संचालन करना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
कोट-
- डीएम आलोक कुमार पांडेय की पहल पर यह नई व्यवस्था लागू की गई है। नई व्यवस्था लागू होने से इसका सीधा लाभ छात्र- छात्राओं को मिलेगा।-अत्रेश सयाना, प्रभारी सीईओ, अल्मोड़ा।