{"_id":"6744c01e043180d2750b0aa0","slug":"educational-ministerial-employees-staged-a-strike-almora-news-c-232-1-shld1002-120544-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने दिया धरना
Mon, 25 Nov 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में धरना देते एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारी।
अल्मोड़ा। प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करने सहित अन्य लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होने से नाराज एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने डीईओ प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रकरणों का निस्तारण जल्द न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधान सहायक के दुर्गम से सुगम में अनिवार्य स्थानांतरण करने, प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करने समेत अन्य प्रकरण लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विभाग की उदासीनता के चलते इन प्रकरणों का समाधान नहीं हो पा रहा है। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि इन प्रकरणों को कई बार शासन और विभाग के अधिकारियों के सामने रखा गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। 27 नवंबर से कुमाऊं के सभी कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद भी प्रकरणों का निस्तारण न हुआ तो दो दिसंबर से कुमाऊं में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।धरने पर जिला सचिव मुकेश चंद्र जोशी, मंडलीय संगठन मंत्री कैलाश कर्मयाल, पुष्पा कांडपाल, जिला महिला उपाध्यक्ष मोहित पांडेय, अवनीश पड़ियार, कमल बिष्ट, सुमित कनवाल, महेंद्र भोज, पंकज जोशी, शालिनी आदि बैठे।