{"_id":"633b28715945367fa66c74b8","slug":"education-started-in-polytechnic-chaunliya-almora-news-hld4778692160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से बंद पॉलीटेक्निक चौनलिया में फिर पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल से बंद पॉलीटेक्निक चौनलिया में फिर पढ़ाई शुरू
विज्ञापन
एसएसजे के दृश्यकला संकाय में हुई प्रदर्शनी में समीक्षा करते कुलपति एनएस भंडारी । संवाद
- फोटो : ALMORA
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। चार साल से बंद राजकीय पॉलीटेक्निक चौनलिया में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है। पॉलीटेक्निक में सिविल ट्रेड की पढ़ाई होने लगी है। इस ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब तक 29 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं।
राजकीय पॉलीटेक्निक चौनलिया का वर्ष 2009 में शिलान्यास किया गया था। तीन करोड़ 18 लाख की लागत से पॉलीटेक्निक भवन बनाया गया। शुरूआत में संस्थान में आफिस मैनेजमेंट ट्रेड संचालित किया जाता था। वर्ष 2019 में छात्र संख्या शून्य होने से संस्थान में शिक्षा सत्र शून्य हो गया था। तब से पॉलीटेक्निक में पढ़ाई नहीं हो रही थी। संस्थान में सिर्फ एक लिपिक और तीन पीआरडी जवान तैनात थे।
अमर उजाला ने सात मई 2022 के अंक में बंदी के कगार पर पॉलीटेक्निक चौनलिया शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया। रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के प्रयासों से संस्थान में सिविल ट्रेड खुल गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडे ने बताया कि सिविल ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक 29 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। प्रवेश प्रक्रिया आगामी 25 अक्तूबर तक चलेगी। बताया जा रहा है कि पॉलीटेक्निक में सूचना तकनीकी, फार्मेसी ट्रेड खुलवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विधायक नैनवाल ने किया पॉलीटेक्निक का उद्घाटन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। राजकीय पॉलीटेक्निक चौनलिया में पढ़ाई शुरू हो गई है। रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने बंद पड़े पॉलीटेक्निक चौनलिया का उद्घाटन किया।
पॉलीटेक्निक में चार सालों से पढ़ाई नहीं हो रही थी। विधायक डॉ. नैनवाल ने प्रयास कर संस्थान में फिर से पढ़ाई शुरू कराई है। विद्यालय पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता और विद्यालय परिवार ने विधायक डॉ. नैनवाल का स्वागत किया। संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडे ने विधायक डॉ. नैनवाल को समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। इसमें विद्यालय में पानी की समुचित व्यवस्था करने, सड़क निर्माण करने, अध्यापकों की नियुक्ति के साथ नए ट्रेड स्वीकृत कराने की मांग की।
विधायक डॉ. नैनवाल ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, नए ट्रेड स्वीकृत कराने के लिए प्रयास करने, पेयजल के लिए नई योजना तैयार करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, प्रधान हऊली देवेश खुल्वे, प्रधान हरीश बौडाई, दीवान सिंह भंडारी, जगदीश पांडे, दर्शन अस्वाल, दर्शन सिंह, कृपाल सिंह, जगदीश पंत, किशोर हर्बोला, खीम सिंह आदि थे। संवाद
क्या कहते हैं विद्यार्थी
सिविल ट्रेड से पॉलीटेक्निक करने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। अब तक संस्थान में पढ़ाई न होने से छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ नहीं मिल रहा था। मेघा पंचोली, छात्रा।
पॉलीटेक्निक में अन्य ट्रेड भी जल्द खोले जाने चाहिए। इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। संस्थान में बेहतर सुविधाएं दी जानी चाहिए। विनोद गोस्वामी, छात्र।
तकनीकी शिक्षा आज बेहद जरूरी है। संस्थान में अन्य ट्रेड खुलेंगे तो युवाओं को अपने मनपसंद ट्रेडों की पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। जल्द अन्य ट्रेड खोले जाएं। मयंक पंचोली, छात्र
तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पॉलीटेक्निक संस्थान को सुविधाओं से लैस किया जाना चाहिए। संस्थान में जल्द नए ट्रेड खोलने के साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति की जानी चाहिए।
प्रशांत कुमार, छात्र।