फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education

चार साल बाद फिर शुरू हुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलखंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Education
राप्रावि पीपलखंड के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेते विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलखंड चार साल बाद फिर से शुरू हो गया है। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने विद्यालय का संचालन शुरू कराया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हरसंभव कार्य करेंगे। दोबारा विद्यालय शुरू होने का लाभ ग्रामीण नौनिहालों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से वह विद्यालय का सौंदर्यीकरण भी कराएंगे।
विज्ञापन

छात्र संख्या में कमी के चलते चार साल पहले उपराड़ी का राप्रावि पीपलखंड बंद कर दिया गया था। ग्रामीण बच्चों को प्राइमरी की शिक्षा लेने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा था। विधायक डॉ. नैनवाल की पहल पर फिर से विद्यालय का संचालन शुरू हो गया है। इसके लिए पूर्व ग्राम प्रधान प्रदीप बिष्ट सहित ग्रामीणों ने काफी प्रयास किए थे। विधायक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संस्कारों का भी ज्ञान देने का आह्वान किया। कहा कि विद्यालय का पुन: संचालन होने से इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक ने विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से ढाई लाख देने की भी घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ग्राम प्रधान प्रदीप बिष्ट ने किया। वहां प्रमोद रावत, खजान चंद्र, ध्यान सिंह नेगी, शेर सिंह, देवेंद्र सिंह, खुशाल सिंह, पान सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed