{"_id":"68657455d0b48d592e05d4c3","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-130311-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: द्वाराहाट के छात्रों ने शून्य बजट में विकसित की वर्चुअल लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: द्वाराहाट के छात्रों ने शून्य बजट में विकसित की वर्चुअल लैब
Wed, 02 Jul 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट के बीटेक कंप्यूटर साइंस के चार छात्रों ने शून्य निवेश में एक कार्यात्मक वर्चुअल लैब विकसित की है। लैब कंप्यूटर संगठन और वास्तुकला (सीओए) विषय को आसान और संवादात्मक रूप में समझाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
छात्र अजय सिंह बिष्ट, क्षितिज कथूरा, आयुष सैनी और हर्षित की टीम ने यह परियोजना शिक्षा मंत्रालय की वर्चुअल लैब परियोजना के तहत उत्तराखंड नोडल केंद्र आईआईटी रुड़की के तकनीकी मार्गदर्शन में पूरी की है। छात्रों ने बताया कि ओपन सोर्स प्लेटफार्म, निशुल्क में उपलब्ध डेवलपमेंट टूल्स और अपने प्रोग्रामिंग कौशल का उपयोग करके यह उच्च स्तरीय सिमुलेशन लैब तैयार की है।
इसका उद्देश्य उन छात्रों और संस्थानों को लाभ पहुंचाना है जो सीमित बजट में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधनों की तलाश करते हैं। इस परियोजना में मुख्य परियोजना प्रभारी डॉ. कपिल चौधरी, प्रो. आरएस आनंद, निदेशक डॉ. संतोष कुमार हमपन्नावर, सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा का अहम योगदान रहा। संवाद