फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education news in district.

Almora News: महिलाओं को बताए जूट से बैग तैयार करने के तरीके

Mon, 23 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यू कास्ट मानसखंड साइंस सेंटर की ओर से नगर निगम सभागार में आयोजित 25 दिनी प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। प्रतिभागी महिलाओं को जूट से बैग तैयार करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


महिला उद्यमिता परिषद सूक्ष्म लघु उद्योग की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने महिलाओं से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। मानसखंड विज्ञान केंद्र के वरिषठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने महिलाओं से 25 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीखे ज्ञान को व्यवहार में लाने की अपील की। संस्था के सचिव कमल पांडे ने बताया कि 20 महिलाओं को ऐपण, मशरूम उत्पादन, मौन पालन, पीरूल से कोयला बनाने, जूट से बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य साल भर इस तरह के कार्यक्रम लगातार करने का है। एक हजार से अधिक महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहां ऐपण विशेषज्ञ मीरा जोशी, एनयूएलएम की मिशन मैनेजर शांता गुरुरानी, जूट बैग विशेषज्ञ मंजू राणा, अल्मोड़ा के स्टार्टअप बाबा एग्रोटेक की नमिता टम्टा, काजल बिष्ट, धीरेंद्र कुमार पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed