{"_id":"67d861c3ce9e51eb360f7799","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-125533-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में 78421 छात्र-छात्राओं ने दी वार्षिक गृह परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में 78421 छात्र-छात्राओं ने दी वार्षिक गृह परीक्षा
Mon, 17 Mar 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वार्षिक गृह परीक्षा शुरू हो गई हैं। जिले के 1612 विद्यालयों में 78421 परीक्षार्थियों ने गृह परीक्षा दी। पहले दिन प्रश्न पत्र में पढ़े हुए सवाल आने से परीक्षार्थी खुश दिखाई दिए।
सोमवार को कक्षा एक से पांचवीं तक के परीक्षार्थियों के गणित प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। कक्षा छह, सात, आठ और 11वीं की पहली पाली में हिंदी प्रश्न पत्र और द्वितीय पाली में छह, सात, आठ की कला, कक्षा नौ की हिंदी और 11वीं की संगीत गायन, वादन प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। कक्षा छह, सात, आठ की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर एक से 3.30 बजे तक हुई। कक्षा नौ और 11 की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। पहला पेपर अच्छा जाने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में अधिकतर सवाल पढ़े हुए आए थे। सभी सवालों का उत्तर लिखा है। पहले प्रश्न पत्र में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।