फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education news in district.

Almora News: पढ़ाई के साथ अब नर्सरी प्रबंधन के गुर सीखेंगे छात्र- छात्राएं

Sat, 26 Jul 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए अब पढ़ाई के साथ ही स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे। नए शिक्षा सत्र से वानिकी के विद्यार्थी नर्सरी प्रबंधन की भी बारीकियां सीखेंगे। छात्र- छात्राओं को पौधों की नर्सरी तैयार करने, बीज संरक्षण, उन्नत किस्मों की पहचान और पर्यावरण अनुकूल खेती का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी अब नर्सरी प्रौद्योगिकी में पारंगत होंगे। विवि की पहल पर वानिकी के छात्र- छात्राओं के लिए इस शिक्षा सत्र में कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के तहत यह कोर्स संचालित किया जाएगा। यहां पहले और दूसरे सेमेस्टर में प्रशिक्षण लेकर छात्र- छात्राएं खुद की नर्सरी तैयार कर स्थानीय बाजार और सरकारी योजनाओं से जुड़ सकेंगे। छात्र-छात्राओं को इस विषय में उर्त्तीण होना जरूरी होगा। इस विषय के विद्यार्थी को दो क्रेडिट मिलेंगे। यहां नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थी स्वरोजगार स्थापित करेंगे तो क्षेत्र के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

पौधरोपण तकनीक का भी लेंगे प्रशिक्षण
अल्मोड़ा। वानिकी के ब्चचों को अगले सेमेस्टर में पौधरोपण तकनीक और औषधीय और सुगंधित पौधों की प्रवर्धन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेकर वह तना, जड़, कलम, राइजोम आदि से नए पौधे तैयार करेंगे। युवाओं को क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध होने से पलायन पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के तहत यह कोर्स संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थी खुद की नर्सरी तैयार कर स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तो बच्चों की रोजगार की तलाश भी खत्म होगी।
- प्रो. अनिल यादव, डीन एकेडमिक, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed