फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education news in district.

Almora News: फार्म भरने के लिए पोर्टल खुला तो 16 हजार छात्र-छात्राओं को राहत

Sat, 05 Apr 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्नातक दूसरे और चौथे सेमेस्टर के 16 हजार से अधिक छात्र- छात्राओं ने इस बार परीक्षा फार्म भरने के लिए समय पर समर्थ पोर्टल खुलने से राहत महसूस की। बीते शिक्षा सत्र में पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के चलते छात्र-छात्राएं परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर सके। पोर्टल की खामियां दूर होने पर उन्होंने परीक्षा के बाद परीक्षा फार्म भरे। इससे उन्हें अपनी परीक्षाओं के नतीजे जानने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में स्नातक दूसरे और चौथे सेमेस्टर में इस शिक्षा सत्र में 15768 छात्र- छात्राएं पंजीकृत हैं। इस सत्र परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल खुलने से उन्हें राहत पहुंची है। अब तक 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन भी कर दिया है लेकिन पिछले सत्र में पोर्टल की आई खराबी के चलते उन्हें परीक्षा के बाद परीक्षा फार्म भरना पड़ा। परीक्षा फार्म देरी से भरने के कारण उनका परीक्षाफल भी देरी से घोषित हुआ।
विज्ञापन

20 अप्रैल तक करना होगा आवेदन
अल्मोड़ा। स्नातक दूसरे और चौथे सेमेस्टर के बच्चों को 20 अप्रैल तक अपने पाठ्यक्रमों का चयन कर परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि समय पर परीक्षा फार्म भरने से परीक्षाएं निर्धारित समय पर हो सकेंगी। उनका परीक्षाफल भी शीघ्रता से घोषित किए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed