{"_id":"6673202b2f8482540b0b535a","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-113445-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दूसरा मौका मिलने पर 1705 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दूसरा मौका मिलने पर 1705 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नए शिक्षा सत्र में 1705 छूटे छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया। 31 मई तक पंजीकरण नहीं कर सके छात्र-छात्राओं के लिए छह जून को समर्थ पोर्टल खोलकर उन्हें फिर से मौका दिया गया। अब नए सत्र में 11205 विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया है।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालय में 31 जून तक 9,500 विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया। अंतिम तिथि के बाद भी कई विद्यार्थी पंजीकरण कराने से छूट गए थे। 14 जून तक समर्थ पोर्टल खोला गया। नौ दिनों में 1705 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया। समर्थ पोर्टल के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बीए में 7505, बीबीए 174, बीसीए 503, बीकॉम में 667, बीएफए में 108, बीएससी गणित में 974 और बीएससी जीव विज्ञान में 1274 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है।
आज प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में 20 जून यानि आज प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिन होगा। उच्च शिक्षा विभाग से जारी निर्देश के मुताबिक प्रवेश लेने नहीं पहुंचे छात्र-छात्राओं को सीट रिक्त होने पर ही प्रवेश देना संभव होगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय तक प्रवेश लेना होगा।