फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education Minister Mantri Prasad Naithani Meeting

नदारद रहने वाले शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई : नैथानी

Sun, 05 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Education Minister Mantri Prasad Naithani Meeting
शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। शिक्षा, पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अधिकारियों को शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण अभियान चला कर देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काफी बजट खर्च करने के बाद भी गुणवत्ता नहीं सुधरना चिंताजनक है। विभाग के अधिकारियों को इस पर संवेदनशीलता से काम करना होगा। लमगड़ा के चाण क्षेत्र के चार विकलांग बच्चों को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की गैर हाजिरी पर सख्त कार्रवाई होगी। श्री नैथानी ने नालियों में बिछाई गई पाइप लाइनों को शिफ्ट करने के लिए जिला योजना में प्रस्ताव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैराज में सिल्ट निस्तारण के लिए ठोस योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, एसडीउम जगमोहन सोनी, एसडीएम विवेक राय, मुख्यशिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, डीईओ माध्यमिक एचबी चंद, डीईओ बेसिक आरएस यादव, प्राचार्य राजेंद्र सिंह, जल संस्थान के ईई नंद किशोर, पूरन रौतेला, अशोक पांडे आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed