फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ecological study of water resources is a complex process

जलस्रोतों की पारिस्थितिकी का अध्ययन एक जटिल प्रक्रिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Ecological study of water resources is a complex process
अल्मोड़ा। जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी कटारमल के मिशन सभागार में जल स्रोतों की पारिस्थितिकी को परिभाषित करने और इसके मापन आदि विषयों पर चर्चा के लिए आयोजित वेबिनार में वक्ताओं ने कहा कि जलस्रोतों का पारिस्थितिकी अध्ययन एक जटिल प्रक्रिया है। इसे एक एक जैव भू और भौतिक इकाई मानते हुए इस पर परिकल्पना आधारित शोध अधिक परिणाम मूलक होंगे।
विज्ञापन

वेबिनार के संयोजक इंजीनियर किरीट कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए इस विषय पर निरंतर मंथन पर जोर दिया। इस अवसर पर जलस्रोत पारिस्थितिकी को परिभाषित करने के लिए अब तक की विभिन्न परिकल्पनाओं और आयामों पर मंथन किया गया। भारतीय हिमालयी क्षेत्रों में जटिल भूगोल और विविधताओं को इसके पीछे के जटिल कारण बताया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जल संकट के वैश्विक दौर में जल वैज्ञानिकों के सामने यह संकट है कि वह इस क्षेत्र में अध्ययन के ठोस परिणाम सामने लाएं जिससे समाज और पर्यावरण को लाभ हो सके। संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस रावल ने कहा कि भारतीय हिमालयी क्षेत्र प्राकृतिक और जल संसाधनों की विविधता से लैस है और बड़ी संख्या में मानव समाज इस पर निर्भर हैं। इसलिए हमें इसे समग्रता में देखना होगा और इस क्षेत्र में परिणाम मूलक अध्ययनों और शोध कार्यों को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक डॉ संदीपन मुखर्जी, इंजीनियर वैभव आदि ने प्रस्तुतिकरण दिया। जाने माने वैज्ञानिक प्रो. वीके गौड़ (बंगलूरू) ने वेबिनार की अध्यक्षता की। इस मौके पर वाडिया संस्थान देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. एसके भरतरिया, आईआईटी रुड़की के प्रो. सुमित सेन, प्रो. कृष्णस्वामी, आईआईटी रुड़की से प्रो. एके सर्राफ, जेएनयू से प्रो. एपी डिमरी, रंजन जोशी, डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, डॉ. विक्रम नेगी आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed