फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   EC new regulations upset candidate

चुनाव आयोग के नए नियमों से प्रत्याशी परेशान

Mon, 30 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 30 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
EC new regulations upset candidate
झांसी विधानसभा सीटों का इतिहास - फोटो : SELF

चुनाव आयोग के नए नियमों से प्रत्याशी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। खास तौर पर चुनाव में प्रत्याशी द्वारा खरीदी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री की दरें भी चुनाव आयोग ने मार्केट सर्वे के बाद खुद निर्धारित किए हैं। प्रत्याशियों को उसी दर के हिसाब से ही खर्च दिखाना है। मसलन प्रत्याशी द्वारा कार्यालय में मंगाई जाने वाली चाय की कीमत प्रति गिलास 10 रुपये घोषित की गई है। फूल की बड़ी माला की कीमत 4500 रुपए निर्धारित है। इसी तरह कॉफी, लस्सी, नाश्ता, खाना के अलावा किराए पर लिए जाने वाले वाहनों, लाउडस्पीकर आदि की दरें भी चुनाव आयोग ने घोषित कर रखी हैं। प्रत्याशियों को इसी दर के हिसाब से बिल प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन


अब तक हुए चुनावों में प्रत्याशी विभिन्न तरह का सामान खरीदकर उसके बिल बाद में चुनाव आयोग को प्रस्तुत कर देते थे। पूर्व में प्रत्याशी चुनाव में खरीदी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री, हैंड बिल, पोस्टर, बैनर, किराए पर लिए जाने वाले लाउडस्पीकर, वाहन आदि का बिल अपनी सहूलियत के मुताबिक थोड़ा बहुत नीचे-ऊपर कर लिया करते थे, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने खुद मार्केट सर्वे करने के बाद हर चीज के दामों की लिस्ट प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई है। प्रत्याशी को उसी दर से बिल प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन


इस नए नियम से प्रत्याशी परेशान हैं। कुछ प्रत्याशियों का कहना है कि वह कार्यालय में मंगाई जाने वाली चाय की कीमत प्रति गिलास सात रुपए का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने इसकी कीमत 10 रुपए घोषित की है। इसी तरह अन्य सामग्री में भी कुछ अंतर हो सकता है। इसी तरह आयोग ने कॉफी 20 रुपए और लस्सी 30 रुपए प्रति गिलास, नाश्ते की दर 60 रुपए निर्धारित की है। स्कार्पियो, इनोवा आदि लग्जरी वाहनों का किराया प्रतिदिन दो हजार रुपए निर्धारित किया है। यह किराया तेल अलग से दिए जाने पर होगा। फूल की एक छोटी माला की कीमत 30 रुपए और वीआईपी के आने पर डाली जाने वाली बड़ी माला की कीमत 4500 रुपए निर्धारित की गई है। इसके अलावा होटलों का किराया, ढोल नगाड़ा, कपड़ा, खाना, टेंट, होर्डिंग सहित कुल 60 प्रकार की सामग्री की दरों का उल्लेख करते हुए हर प्रत्याशी को दरों की सूची उपलब्ध कराई गई है और इसी के मुताबिक बिल प्रस्तुत करना होगा। बताया गया है कि यह दरें व्यापक सर्वे के बाद तय की गई हैं इसलिए प्रत्याशियों ने इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed