{"_id":"651c601b263970c07207d834","slug":"earth-shook-due-to-earthquake-wall-of-a-house-damaged-almora-news-c-232-1-shld1003-3628-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भूकंप से डोली धरती, सोमेश्वर में एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भूकंप से डोली धरती, सोमेश्वर में एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त
Wed, 04 Oct 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर के सतरासी अरड़िया में भूकंप से क्षतिग्रस्त मकान की दीवार। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मंगलवार दोपहर 2:52 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। घर की खिड़कियां और दरवाजे हिलने पर दहशत के मारे लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। झटके शांत होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। भूकंप से सोमेश्वर में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान का मलबा गिरने से नजदीक बनी गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई और चार जानवर मलबे में दब गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.5 रिएक्टर रही। सोमेश्वर में भूकंप से सतरासी अरड़िया में दीपक सिंह पुत्र राजन सिंह के मकान की एक दीवार क्षतिग्रस्त होकर नजदीक बनी गोशाला में गिर गई। इस घटना में गोशाला में बंधी दो गाय और एक बछिया मलबे में दब गई। सूचना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राजस्व उपनिरीक्षक हेमंत कुमार ने निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। जानवरों को हल्की चोट आई है। बताया कि प्रभावित घर में कोई नहीं रह रहा था। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि किसी भी जगह से बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। संवाद