फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   E Shram in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में 17 माह में ई-श्रम पोर्टल पर 196000 श्रमिक हुए पंजीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
E Shram in Almora
ई-श्रम कार्ड।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 1,96,000 श्रमिकों ने पिछले 17 माह में ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है जिनमें फेरी लगाने वाले, घरेलू, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। इन श्रमिकों का डाटा तैयार कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
विज्ञापन

जिला श्रम प्रवर्तन कार्यालय की ओर से निशुल्क पंजीकरण कराने की शुरुआत 31 अगस्त 2021 को की गई। इसके माध्यम से 17 महीनों में 16 से 59 आयु के असंगठित क्षेत्र के 1,96,000 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। सहायक श्रम आयुक्त आशा पुरोहित ने बताया कि इन श्रमिकों को सरकारी लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दुर्घटना में दो लाख रुपये का बीमा
अल्मोड़ा। असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों को पंजीकरण के बाद पीएमएसबीवाई के तहत बीमा का लाभ देने की योजना है। दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर आश्रितों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजना से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे महामारी और अन्य दुर्घटना के दौरान श्रमिकों, उनके परिजनों को सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। - आशा पुरोहित, सहायक श्रम आयुक्त, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed