{"_id":"57532d3a4f1c1b7d2f10a577","slug":"dwarahat-mla-madan-bisht","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस क्षेत्र के सभी गांव सड़क से जुड़ जाएंगे : बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस क्षेत्र के सभी गांव सड़क से जुड़ जाएंगे : बिष्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट के एमएलए मदन बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संसदीय सचिव और विधायक मदन सिंह बिष्ट ने असगोली-झुर्रिया-पैठाणी 10 किमी मोटर मार्ग का शिलान्यास करते हुए कहा कि शीघ्र विस क्षेत्र के सभी गांव सड़क से जुड़ जाएंगे। झुर्रिया गांव को वह अपने निजी खर्चे से लिंक मार्ग से जोड़ेंगे। उन्होंने असगोली कालिका मंदिर और हरज्यु मंदिर के सुंदरीकरण के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने क्षेत्र के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का आश्वासन दिया था, शीघ्र ही उनकी घोषणाएं पूरी हो जाएंगी। उन्होंने 1.78 करोड़ की लागत से निर्मित असगोली-झुर्रिया-पैठाणी मोटर मार्ग का उद्घाटन किया। कहा कि झुर्रिया गांव को जोड़ने के लिए वह निजी खर्चे से एक किमी की सड़क बनवाएंगे। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा को 2017 में अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही थी, इसीलिए उन्होंने सरकार को अपदस्त करने का प्रयास किया। विधायक बिष्ट ने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की, रुके हुए कार्यों को शीघ्र कराने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान इंद्रा देवी ने की।
विज्ञापन
विशिष्ठ अतिथि हीरा सिंह अमधिकारी, राजेंद्र सिंह अधिकारी ने भी विचार रखे। संचालन नारायण सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर यशपाल अधिकारी, जगत रौतेला, केपीएस अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, राम सिंह, कैलाश आर्या, विमल बिष्ट्, बालम जोशी, सुमित साह, नरेंद्र रावत, राजेंद्र रौतेला, शंकर कैड़ा, पंकज बिष्ट, दिवाकर कार्की सहित तमाम लोग मौजूद थे।
द्वाराहाट। आईटी कांग्रेस के प्रदेश सचिव नारायण रावत ने विधायक मदन बिष्ट द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को द्वाराहाट से चुनाव लड़ने की चुनौती को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि 18 साल के विधायकी के दौरान नेता प्रतिपक्ष द्वारा रानीखेत में कराए गए विकास कार्यों और विधायक मदन बिष्ट के चार साल के विकास कार्यों पर खुली बहस कराई जानी चाहिए।