{"_id":"7438ef7f27aef63e0f27da5e709d6323","slug":"dwarahat-market-closed-provided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट बाजार कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट बाजार कराई बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहा, (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हितचिंतक भवन परिसर और स्याल्दे बिखौती मेला स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का संघर्ष जारी है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सीएम से मिलने दून गए शिष्टमंडल के आश्वासन पर क्रमिक अनशन स्थगित हो गया, अलबत्ता गुस्साए आंदोलनकारियों ने बाजार बंद करा दी। हालांकि मंगलवार को बाजार में साप्ताहिक अवकाश भी रहता है। आंदोलनकारियों ने बुधवार को चक्काजाम तथा बृहस्पतिवार को तहसील में तालाबंदी तथा स्कूल कालेज बंद कराने का ऐलान भी किया है।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हितचिंतक भवन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारियों ने मंगलवार को बाजार बंद करा दी। हालांकि साप्ताहिक अवकाश भी था, लेकिन चाय की दुकानें और अन्य छोटी दुकानों को भी आंदोलनकारियों ने बंद करा दिया। बाजार बंद होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार से ही धरना स्थल पर क्रमिक अनशन भी होना था, लेकिन सीएम से मिलने गए शिष्टमंडल के आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने क्रमिक अनशन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने बुधवार को सुबह 10 बजे से एक बजे तक चक्का जाम करने तथा बृहस्पतिवार को तहसील में तालाबंदी और विद्यालय बंद करने का ऐलान किया है। धरने में अध्यक्ष विमला शाह, ओपी हरबोला, अनिल चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवान चौधरी, जगदीश बुधानी, नरेंद्र अधिकारी, किशन रौतेला, लक्षमण किरौला, डा. तारा लाल शाह, भूपेंद्र कांडपाल, आशीष वर्मा, सुरेश शाह, हेम शाह आदि बैठे। आंदोलनकारियों ने अतिक्रमण हटने के बाद ही संघर्ष खत्म करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन