फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dwarahat Forest Gets Fire

Almora News: रानीखेत के बाद अब द्वाराहाट के जंगलों में भी लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dwarahat Forest Gets Fire
बिंता के जंगलों की आग बुझाती महिलाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट। सर्दियों के मौसम में भी क्षेत्र के जंगलों का जलने का सिलसिला जारी है। रानीखेत के पाखुड़ा, ताड़ीखेत के कई जंगलों के जलने के बाद अब द्वाराहाट के जंगल भी आग से धधक रहे हैं। जाड़ों में जंगल धधकता देख लोग भी हैरान हैं। महिलाओं ने बमुश्किल आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाई जा सकी थी।
विज्ञापन

द्वाराहाट ब्लॉक के बिंता क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई। पूर्व सैनिक लीग के प्रचार सचिव ललित मोहन सिंह नेगी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के कर्मियों तथा अन्य लोगों को सूचना दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा, देवकी देवी तथा सपना नेगी के अतिरिक्त किसी ने भी बेशकीमती संपदा को नष्ट होने से बचाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

महिलाएं आग बुझाने में जुटी हुई थीं लेकिन देर शाम तक भीषण आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अप्रिय घटना को रोकने के लिए उस इलाके की लाइट काट दी गई है। इससे पूर्व रानीखेत के पाखुड़ा के जंगल में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों के साथ बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पिछले चार महीने से बरसात नहीं हो रही है। ग्रामीण भी खेतों में खरपतवार जला रहे हैं। सूखा पड़ा है इस बीच कुछ वन पंचायतों में आग लगी है। लोगों को भी जागरूकता से कार्य करना चाहिए। 15 फरवरी के बाद फायर वाचरों की नियुक्ति की जाएगी।
-महातिम यादव, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed