फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dwarahat College wins first place in group dance at Sanskrit competitions.

Almora News: संस्कृत प्रतियोगिताओं में द्वाराहाट कॉलेज का समूह नृत्य प्रथम

Fri, 25 Sep 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dwarahat College wins first place in group dance at Sanskrit competitions.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार की ओर से आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। समूह नृत्य में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट द्वितीय और द्वाराहाट इंटर कॉलेज तृतीय रहा। समूहगान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट प्रथम, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर द्वितीय और विवेकानंद इंटर कॉलेज द्वाराहाट तृतीय रहा। नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी प्रथम रहा। वाद विवाद में आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत, आशुभाषण में राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी और श्लोकोच्चारण में राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी प्रथम रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंकर दत्त तिवारी, विशिष्ट अतिथि केपीएस अधिकारी, सोनिका नेगी, गिरीश चंद्र चौधरी, रमेश राम, विमल साह, डीडी मिश्रा, बीआर शैल, हेम चंद्र पंत, भावना मेहरा आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन

समूह गान प्रतियोगिता का खेती विद्यालय विजेता
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड संस्कृत महोत्सव के तहत संस्कृत स्पर्धा की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काफली में किया गया। समूह गान प्रतियोगिता में खेती विद्यालय ने प्रथम, बाराकूना ने द्वितीय और पालि गुणादित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में खेती प्रथम, शौकियाथल द्वितीय और पालि गुणादित्य तृतीय रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकर्षण त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज बाराकूना के प्रधानाचार्य चंदन सिंह बिष्ट और अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दीक्षा बेलवाल ने की। इस मौके पर खंड संयोजक आनंद बल्लभ पांडे, सुशील तिवारी, धीरेंद्र कनवाल, शेखर जोशी, प्रेम गड़कोटी, गोकुल भट्ट, गौरव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed