फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dwarahat block panchayat encompass

द्वाराहाट ब्लॉक में पंचायत प्रतिनधियों का धरना

Sun, 05 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 05 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dwarahat block panchayat encompass
द्वाराहाट ब्लॉक में पंचायत प्रतिनधियों का धरना - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मनरेगा कार्यों का भुगतान करने, क्षेत्र पंचायत निधि में हो रही कटौती को रोकने सहित तमाम मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ब्लॉक मुख्यालय में शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट के नेतृत्व में तय हुआ कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक्र दर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधि ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि में कटौती नहीं रुक रही है। तृतीय राज्य वित्त में कटौती होने से तमाम दिक्कतें हो रही हैं। द्वाराहाट तहसील में स्थायी एसडीएम और स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हो रही। जबकि तमाम मांगों को लेकर पूर्व में ही शासन-प्रशासन से गुहार की गई थी।
विज्ञापन


कहा कि मनरेगा के मजदूरों का भुगतान नहीं होने के चलते उनके सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा आदि समस्याओं पर भी अधिकारियों का ध्यान नहीं है। कहा कि अतिशीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान संगठन अध्यक्ष महेश पंत, उपाध्यक्ष गीता चौधरी, सचिव नवीन मैनाली, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेंद्र सिंह, जीवन सिंह, सरस्वती देवी, पुष्पा तिवारी, दीपा मठपाल, हेमा हर्बोला, गुड्डी देवी, लाल सिंह, सहित पांच दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान चौखुटिया ब्लॉक में चल रहे आंदोलन को भी समर्थन जताया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed