फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   During the tenure of Modi government, crime increased on weaker sections of society

मोदी सरकार के कार्यकाल में समाज के कमजोर तबकों पर बढ़े अपराध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
During the tenure of Modi government, crime increased on weaker sections of society
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज के कमजोर तबके पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है। नेशनल ब्यूरो आफ क्राइम के आंकड़ों से भी इसकी पुष्टि हो रही है। सांसद टम्टा यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार समाज के कमजोर तबके दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में असफल साबित हुए हैं। यूपी की योगी सरकार में महिलाओं खासकर दलितों के खिलाफ अपराधों में अग्रणी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात में कमजोर तबकों का उत्पीड़न बढ़ा है। पूरे देश में 2018 के मुकाबले 2019 में अनुसूचित जाति के लोगों पर 7.3 फीसदी, जनजाति वर्ग के लोगों पर सात फीसदी अपराध बढ़े हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी छात्रवृत्ति के अलावा एससी एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति वर्षों से नहीं मिली है। सरकारी विभागों में रिक्त बैकलाग के पद नहीं भरे जा रहे हैं। वहां कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दिनेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed