फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Duplex Parking in Dwarahat

द्वाराहाट में दोमंजिला वाहन पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Duplex Parking in Dwarahat
द्वाराहाट में वाहन पार्किंग के लिए भूमि को इस तरह से किया है समतल। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लंबे समय से अदद वाहन पार्किंग के लिए जूझ रहे नगरवासियों के लिए अब शीघ्र ही दो मंजिला वाहन पार्किंग अस्तित्व में आ जाएगी। नगर से सौ मीटर की दूरी पर चौखुटिया मार्ग किनारे की भूमि के समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पार्किंग के लिए एक करोड़ 4.74 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। सीएनडीएस निर्माण कार्य कर रही है।
विज्ञापन

पार्किंग के अभाव में यहां आए दिन जाम लग जाता है, लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने के लिए मजबूर होते हैं। नौ दिसंबर को अमर उजाला ने भी वाहन पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। मंदिरों की नगरी के रूप में प्रख्यात द्वाराहाट नगर पंचायत में भी अब शीघ्र ही दो मंजिला वाहन पार्किंग स्थल अस्तित्व में आ जाएगा।
विज्ञापन

एक करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले इस वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चौखुटिया रोड पर चयनित भूमि के समतलीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। वाहन पार्किंग बनने से वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वाराहाट नगर पंचायत में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी, लोग आड़े-तिरछे वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिस कारण जाम लग जाता है। कई वाहन जाम में फंस जाते हैं, सुबह स्कूल की बसें तक जाम में फंस जाती थी, अव्यवस्था के चलते यातायात व्यवस्था अनियंत्रित थी। स्थानीय लोग लंबे समय से द्वाराहाट में पार्किंग स्थल बनाने की मांग कर रहे थे। अब उनका सपना साकार होने वाला है।

वाहन पार्किंग के लिए 1.04 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। दोमंजिला वाहन पार्किंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल समतलीकरण का कार्य अंतिम चरणों में है। समतलीकरण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे नगर में जाम की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
-मुकुल शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष, द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed