फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dunagiri temple arrangements

दूनागिरि मंदिर की व्यवस्था मंदिर समिति को सौंपने की मांग

Sun, 14 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 14 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर के असंवैधानिक ट्रस्ट को हटाकर मंदिर की व्यवस्था पूर्व की भांति मंदिर समिति को सौंपने की मांग को लेकर मंदिर सेवार्थ सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन मामले में सार्थक कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


उधर तहसील में जांच अधिकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने मंदिर समिति के पांच लोगों के बयान दर्ज किए। शीतलापुष्कर मैदान में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा ट्रस्ट को असंवैधानिक ठहराए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, राजनीतिक संरक्षण के चलते असंवैधानिक ट्रस्टियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंदिर की व्यवस्थाएं पूर्ववत मंदिर समिति को सौंपने की मांग पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। आंदोलन को समर्थन देने पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि आस्था के केंद्रों को अराजकता और भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जगदीश रौतेला, संघर्ष समिति अध्यक्ष विनोद भट्ट, डा. तारा लाला शाह, मुन्ना अधिकारी, जगदीश उपाध्याय, हिम्मत सिंह, चंदन रौतेला, जगदीश भट्ट, जीवन सिंह, मोहन जोशी, लक्ष्मी लाल शाह, हेम भट्ट आदि मौजूद थे।


द्वाराहाट। तहसील में जांच अधिकारी रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार और जिला ट्रेजरी अधिकारी ने मंदिर समिति के सचिव कोषाध्यक्ष, प्रधान लिपिक सहित पांच लोगों के बयान लिए। ट्रस्ट की ओर से इस बैठक में एक भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा। जबकि ट्रस्ट के अध्यक्ष केएस रौतेला को इस बैठक में बुलाया गया था।फ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed