फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Due to road closure in Quarab, there is a jam in Ganiyadyooli

Almora News: क्वारब में सड़क बंद होने गनियाद्योली में लग रहा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Due to road closure in Quarab, there is a jam in Ganiyadyooli
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्वारब सड़क जब भी बंद हो रही है उसका खामियाजा गनियाद्योली क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से समूचे यातायात का दबाव इस मार्ग पर बढ़ जाता है। नतीजा यह है कि गनियाद्योली बाजार और आसपास घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रोज कई घंटे जाम में फंसने से स्कूली बच्चों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत होती है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि आपात स्थिति में भी वाहन निकल पाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गनियाद्योली में होमगार्ड या पीआरडी जवानों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

लोग बोले
- यहां यातायात नियंत्रण के लिए किसी तरह की स्थायी व्यवस्था नहीं है। यदि प्रशासन जल्द ही होमगार्ड या पीआरडी जवानों की तैनाती करता है तो जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। - देव रावत, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

- जाम के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों को रोज देर हो रही है। जाम में समय बर्बाद हो रहा है। अगर पीआरडी जवान यहां तैनात किए जाएं तो यातायात नियंत्रण हो सकता है। - भास्कर बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता।

कोट -
इस तरह की कोई शिकायत अब तक पुलिस के पास नहीं आई है। अगर गनियाद्योली क्षेत्र में जाम की समस्या आ रही है तो जल्द ही समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे। जरूरत पड़ी तो वहां होमगार्ड जवानों की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे। - विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed