{"_id":"5d1df36e8ebc3e3c882157dd","slug":"due-to-rain-mud-on-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली सड़कों की पोल, कीचड़ से सनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली सड़कों की पोल, कीचड़ से सनी
Thu, 04 Jul 2019 10:42 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर पटा कीचड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की सुबह ही भारी बारिश ने राष्ट्रीय राजमार्गों की पोल खोलकर रख दी है। रानीखेत रोड में कई दुकानों में जहां पानी और मलबा भर गया। वहीं चोक नालियों ने मोटर मार्गों की हालत खराब कर दी है। पूरी सड़कें कीचड़ से पट चुकी हैं। जिममें चलना तक दूभर हो चुका है।
विज्ञापन
रानीखेत रोड में घटगाड़ पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुका है। यहां चलने में भी लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। सुबह से कई दोपहिया वाहन चालक मिट्टी में रपट चुके हैं। जबकि सड़क की दुर्दशा को अमर उजाला ने कुछ दिन पूर्व विस्तार से प्रकाशित किया था। तहसील मार्ग की कच्ची सड़क पर नालियां नहीं बनाई गई हैं। जिसके चलते पानी और मिट्टी पुल और सड़क पर जमा हो गया है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मठपाल पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र तक दे चुके हैं। एनएच के सहायक अभियंता आलोक कुमार ने शीघ्र समाधान निकालने की बात कही थी, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका है। बता दें कि यह मार्ग हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ जाना वाला मुख्य मोटर मार्ग है। इधर मोटर मार्गों में निकास नालियां नहीं होने के कारण कई दुकानों में सुबह मलबा और पानी घुस गया।
विज्ञापन