{"_id":"5fa161a88ebc3e9be04eb944","slug":"due-to-kovid-19-there-will-be-limited-program-on-state-foundation-day-almora-news-hld4028076113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के चलते राज्य स्थापना दिवस पर होंगे सीमित कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के चलते राज्य स्थापना दिवस पर होंगे सीमित कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस की 20वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों को लेकर अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को कोविड-19 के कारण सीमित कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों के भवनों को आठ और नौ नवंबर को सफेद प्रकाश देने वाले छोटे बल्बों से प्रकाशमान किया जाएगा।
नौ नवंबर को सुबह नौ बजे शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया जाएगा। शहीद स्थल की सफाई व्यवस्था का दायित्व नगरपालिका को सौंपा गया। स्कूलों और ब्लॉकों में विशेष सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। लेप्रोसी मिशन करबला, बाल निकेतन, नारी निकेतन बख में फल वितरण मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी करेंगे।
एडीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद को शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीएसपी वीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपाकंर डेनियल, एई जल संस्थान मुकेश कुमार, डीईओ प्रारंभिक हरीश सिंह रौतेला, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह डसीला आदि उपस्थित थे।