फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drunken businessmen must deal strictly with them: Chauhan

नशे के धंधेबाजों से सख्ती से निपटना होगा : चौहान

Sun, 26 Nov 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 26 Nov 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Drunken businessmen must deal strictly with them: Chauhan
अल्मोड़ा में संवाद कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : Amar ujala

 उत्तराखंड सेवानिधि में संवाद-2017 राज्य स्तरीय विमर्शशाला में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। यदि नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हुई तो समाज भी बर्बाद हो जाएगा। नशे के धंधेबाजों से सख्ती से निपटना होगा। चौहान पद्म विभूषण स्व. बीडी पांडे स्मृति समारोह समिति द्वारा आयोजित नशे की गिरफ्त मेें युवा पीढ़ी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। चर्चा में युवा पीढ़ी के स्मैक और चरस के नशे की गिरफ्त में आने पर चिंता जताई गई।

विज्ञापन


चौहान ने कहा कि संवाद से प्राप्त सुझावों को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि नशे का धंधा खूब फल फूल रहा है। अब वक्त आ गया है कि समाज के लोग सचेत हो जाएं वरना युवा पीढ़ी को संभालना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान हुई चर्चा में वक्ताओं ने कहा कि स्मैक और चरस के धंधेबाज प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल रहे हैं। ऐसे लोग समाज के सबसे बड़े शत्रु हैं। स्कूलों और कालेजों में स्मैक और चरस के नशे के घातक परिणामों के बारे में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सरकार और समाज को चेतना होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कहा कि एक बहुत बड़ा नेटवर्क युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त में डालने का काम कर रहा है पर्वतीय क्षेत्र में भी इस नेटवर्क ने अपने पांव पसार लिए हैं। इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस विभाग सक्रियता से काम कर रहा है। वरिष्ठ पत्रकार डा. शमशेर सिंह बिष्ट, पीसी तिवारी, दीप जोशी, राजेंद्र रावत, डा. जेसी दुर्गापाल, मदन लाल साह, केवल सती, डा. जयदत्त उप्रेती, डा. रमेश पांडे राजन, कल्याण मनकोटी, डा. जेसी भट्ट, राजेंद्र रावत, पूरन चंद्र तिवारी, आनंद बगडवाल, अमित जोशी, रंजन जोशी, डा. दिवा भट्ट, घनानंद जोशी, हेम तिवारी, यूसुफ तिवारी, अशोक पांडे, भारत पांडे, पान सिंह राणा आदि ने सुझाव रखे। संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और पद्मश्री डा. ललित पांडे ने सभी का आभार जताया। संचालन संवाद पत्रिका के संपादक डा. रमेश चंद्र पांडे राजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री डा. ललित पांडे को किया सम्मानित
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद की ओर से कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और सभासदों ने उत्तराखंड सेवानिधि के निदेशक पद्मश्री डा. ललित पांडे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 2007 में पद्मश्री से सम्मानित डा. पांडे को गत तीन नवंबर को अमेरिका के परड्यू यूनिविर्सिटी द्वारा अपने पूर्व छात्र के रूप में प्रोफेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed