फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drugs and Liquor seized

Almora News: अल्मोड़ा में चरस, दन्यां में शराब, सल्ट में गांजा पकड़ा

Wed, 21 May 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 21 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drugs and Liquor seized
तीन मामलों में चार तस्कर धरे, दो कार व एक बाइक सीज
विज्ञापन

अल्मोड़ा। पुलिस ने अल्मोड़ा में चरस, दन्यां में शराब और सल्ट में गांजे की बरामदगी की। तीनों मामलों में चार तस्करों को दबोचा। दो कार और एक बाइक सीज की।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में 19 मई को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम चेंकिग कर रही थी। इस दौरान शैल बैंड से करीब दो किमी आगे बागेश्वर मोटर मार्ग पर एक बाइक संख्या यूके 06-यू -8398 को रोका। नंबर प्लेट में खामी मिलने पर चालान किया तो दोनों सकपकाने लगे। बैग में रखे सामान के बारे में पूछा तो घबराने लगे। शक होने पर दोनों के बैगों की तलाशी ली तो चालक प्रवेश और साथी दीपक के कब्जे से क्रमशः 1.361 किग्रा, 1.507 किग्रा कुल 2.868 किग्रा चरस बरामद हुई। अभियुक्त प्रवेश सिंह चौहान निवासी ग्राम नगला, पोस्ट भमोरा, थाना भमोरा, जिला बरेली उत्तर-प्रदेश हाल निवासी आनंद विहार फुलसूंगा रुद्रपुर, दीपक सिंह चौहान निवासी ग्राम साकरपुर नगला, पोस्ट व थाना भमौरा, जिला बरेली उत्तर-प्रदेश को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वाहन को सीज किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह चरस कपकोट बागेश्वर से ला रहे थे जिसे बरेली ले जा कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सल्ट में 37.450 किग्रा गांजे के साथ एक गिरफ्तार, कार सीज


अल्मोड़ा। दूसरे मामले में सल्ट थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम मंगलवार को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कठपतिया तिराहे के पास एक कार संख्या- यूके 04-यू-8020 को रोक कर तलाशी ली। चालक आशीष मिश्रा निवासी सरवर खेड़ा, कुण्डा जिला उधमसिंह नगर के कब्जे से तीन बैगों में कुल 37.450 किग्रा गांजा बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया। वाहन को भी सीज किया गया।




शराब की 25 पेटियों संग एक दबोचा, कार सीज


दन्यां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान थाना गेट के सामने कार संख्या एचआर 51 एस 6912 से 25 पेटियों में अंग्रेजी शराब बरामद की। अभियुक्त चालक विजय सिंह बानी निवासी ग्राम कोट पोस्ट चरचालीखान थाना धौलछीना अल्मोड़ा को धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया। केस दर्ज कर वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त अवैध शराब को पनार की ओर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed