फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drug smuggling on a scooter without number plate, arrested

Almora News: बिना नंबर की स्कूटी से कर रहा था नशा तस्करी, गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggling on a scooter without number plate, arrested
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के धौलकड़िया तिराहे के पास पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। वहीं नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने नशे के विरुद्ध कड़े एक्शन लेने के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लमगड़ा के धौलकड़िया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मार्ग से जाते हुए बिना नंबर की स्कूटी को रोककर उससे पूछताछ की। शक होने पर उसकी स्कूटी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।जिसके बाद नैनीताल जिले के कोटला मुक्तेश्वर निवासी स्कूटी सवार अभियुक्त बलवंत सिंह (39) पुत्र उमेद सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना लमगड़ा में अभियुक्त के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई और वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में मोरनौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश कोहली, ललित मोहन जोशी, महेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed