फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   drug free rally

मासी में निकाली गई व्यसन मुक्त रैली, नशा मुक्त समाज का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
drug free rally
मासी में निकाली गई व्यसन मुक्त रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चे। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मासी में पारस संस्था की ओर से आयोजित नशा मुक्त इंसान रैली के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों सहित तमाम लोगों ने हर तरह के व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लिया। भूमियां मंदिर से शुरू हुई रैली सोमनाथ मैदान में संकल्प समारोह के साथ संपन हुई। इस दौरान हाथों में बैनर और तख्तियां लिए बच्चे घर-घर जाएंगे, व्यसन मुक्त समाज बनाएंगे , जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

पहाड़ों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ पुलिस, प्रशासन के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है। इसी कड़ी में पारस संस्था की ओर से मासी में आयोजित कार्यक्रम में व्यसन मुक्त रैली निकालने के साथ ही व्यसन मुक्त समाज का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी आरके पांड़े ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए ठीक नही है। हमें हर तरह के नशे और कुव्यसनों से दूर रहना चाहिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरसिंह ने लोगों को शपथ दिलाते हुए हर तरह के नशे से दूर रहने को कहा। कार्यक्रम के संयोजक कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता राम रूवरूप मासीवाल ने और संचालन डॉ. मदन चौधरी ने किया। वहां नृपेंद्र जोशी, केएन कबडवाल, लीलाबिष्ट, हीरा नेगी, संतोष मासीवाल, प्रेमा देवतला, कांता रावत, दिनेश मासीवाल, गोपाल मासीवाल, विजय गोरखा, बीसी गौड़ आदि मौजूद थे। छात्रों की छोलिया टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

रैली में राजकीय महाविद्यालय मासी, जीजीआईसी, जीआईसी, रामगंगा वैली, एचएसहित बिष्ट स्कूल, सशिमं मास,ी राउमा विद्यालय भटकोट के बच्चे शामिल हुए। संयोजक पारस संस्था के कुबेर कड़ाकोटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed