फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   driving in shitalakhet-matila road is danger

दुर्घटना का सबब बनी हुई है शीतलाखेत-मटीला मोटर सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
driving in shitalakhet-matila road is danger
इस हालत में है शीतलाखेत-मटीला सड़क। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शीतलाखेत-खरकिया-मटीला मोटर मार्ग इन दिनों बदहाल बना है। मार्ग बनने के छह साल बाद भी इसमें डामर नहीं पड़ा है। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इन दिनों बरसात में सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर बने गड्ढे कीचड़ से पटे पड़े हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शीतलाखेत-खरकिया मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक है। इस मार्ग से एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। शीतलाखेत, सल्ला रौतेला, चंपाखाली, खरकिया, मटीला, सूरी, गड़स्यारी के ग्रामीणों के लिए बनी यह सड़क बरसात में लोगों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। इस क्षेत्र में पर्यटन भी अधिक पहुंचते हैं, जिन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह सालों से लगातार मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग उठ रही है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। लोनिवि के अधिकारी इस संबंध में प्रस्ताव शासन पर लंबित होने की बात करते हैं। ग्रामीण रमेश भंडारी, रवि परिहार, गोविंद परिहार, किशोर सिंह, गणेश पाठक, विपिन पाठक, वीर सिंह, पूरन सिंह आदि ने बताया कि मार्ग में निकास नालियां तक नहीं बनी हैं। पैरापिट नहीं बनने से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि अल्मोड़ा के अधिशासी अधिकारी को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने तत्काल डामरीकरण की कार्रवाई शुरू करने की मांग उठाई है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed