फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   driver arrested in almora

Almora News: नशे में 23 सवारी बैठाकर दौड़ा दी बोलेरो, जान आफत में फंसी

Sat, 09 Sep 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 09 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
driver arrested in almora
फोटो- 8 एएलएम 2 पी- लमगड़ा के मोरनौला पहुंची यात्रियों से भरी सीज बोलेरो। पुलिस
अल्मोड़ा। तमाम जागरूकता अभियान के बाद भी पहाड़ की खतरनाक सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा किया जा रहा है। ऐसा ही मामला अल्मोड़ा के लमगड़ा में आया है, जिसमें नशे में धुत चालक ने 10 सीटर बोलेरो में 23 यात्री बैठाकर उसे दौड़ा दिया। वाहन के भीतर यात्री ठूंस ठूंस कर बैठा दिए और छत में भी यात्रियों को बैठा दिया। इस घटना में यात्रियों की जान आफत में फंस गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बोलेरो चालक लक्ष्मण सिंह नगदली निवासी महतोली, नैनीताल ने अपने वाहन के भीतर और छत में क्षमता से अधिक 23 यात्री बैठा दिए। इसके बाद वह लमगड़ा के मोरनौला पहुंचा। इसी बीच चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने वाहन रोका तो चालक नशे में मिला। वाहन के रुकते ही यात्री गाड़ी से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। इसके बाद यात्री अन्य वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि चालक की यह बड़ी लापरवाही है। वहीं कई किमी दौड़ाकर क्षमता से अधिक यात्री लेकर लमगड़ा पहुंची बोलेरो को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कहा कि आगे भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed