फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Driver and Conductor Injured After Truck Falls into Ditch

Almora News: ट्रक खाई में गिरने से चालक, परिचालक घायल

Thu, 19 Mar 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Driver and Conductor Injured After Truck Falls into Ditch

विज्ञापन

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र में मरचूला के साकर गांव के पास एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में चालक, परिचालक घायल हो गए। साथ ही ट्रक के भी परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक संख्या यूपी 71 टी 3441 रामनगर से मरचूला आ रहा था। सल्ट क्षेत्र में मरचूला के साकर गांव के पास चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश (36) निवासी नेहटोर, जिला बिजनौर और परिचालक अकरम निवासी उपरोक्त घायल हो गए। सूचना मिलते ही सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक के बाद चिकित्सकों ने दोनों को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


---------------

फोटो-19एएलएम29पी-साकर गांव के पास खाई में गिरा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed