{"_id":"5a9593064f1c1b8a258b4897","slug":"drinking-water-supply-from-one-month-in-hardapudiya-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़िया कस्बे में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़िया कस्बे में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा-रानीखेत मोटर मार्ग में जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर स्थित कठपुड़िया कस्बे में पिछले करीब एक माह से पीने के पानी का गंभीर संकट है। कस्बे के व्यवसायी और अन्य लोग कई किमी दूर से वाहनों में पानी ढोकर ला रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि करीब दो किमी दूर छाना के जंगल से आने वाली पेयजल लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे पानी की आपूर्ति ठप है।
सोमेश्वर विधानसभा के अंतर्गत कठपुड़िया कस्बा आसपास के कई गांवों का केंद्र है। कठपुड़िया कस्बे में कई दुकानें हैं। साथ ही इंटर कालेज के अलावा आसपास कई प्राथमिक और जूनियर स्कूल भी हैं। कस्बे के लोग पिछले काफी दिनों से पानी का संकट झेल रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि इस कस्बे के लिए करीब दो किमी दूर छाना के जंगल से पानी की लाइन बनी है। काफी पुरानी हो जाने के कारण पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह योजना जल संस्थान अथवा किसी सरकारी एजेंसी के अधीन नहीं है जिससे इसका रखरखाव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस लाइन को किसी सरकारी संस्था के हवाले करके पाइप बदलने की मांग की है। स्थानीय व्यवसायी गोविंद सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, दीपू कांडपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बताया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि पिछले करीब एक माह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है और लोग कई किमी दूर द्वारसों और अन्य स्थानों से वाहनों के द्वारा पानी ला रहे हैं जिसमें उनका काफी पैसा खर्च हो रहा है। उन्होंने पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।